फोटो गैलरी

Hindi Newsमोती बाजार में फैली गंदगी पर भड़के व्यापारी

मोती बाजार में फैली गंदगी पर भड़के व्यापारी

धर्मनगरी के मोती बाजार में फैली गंदगी के विरोध में व्यापारियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। मोती बाजार के व्यापारियों ने सफाई व्यवस्था में जल्द सुधार न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है।हरकी पैड़ी...

मोती बाजार में फैली गंदगी पर भड़के व्यापारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 20 May 2017 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

धर्मनगरी के मोती बाजार में फैली गंदगी के विरोध में व्यापारियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। मोती बाजार के व्यापारियों ने सफाई व्यवस्था में जल्द सुधार न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है।हरकी पैड़ी के निकट स्थित मोती बाजार से शनिवार को 11 बजे तक कूड़ा नहीं उठा। मोती बाजार से कूड़ा न उठने पर बाजार के व्यापारी आक्रोशित हो गये। व्यापारियों ने बाजार में नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर निगम मेयर के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। व्यापारियों ने दुकान के बाहर पड़े कूड़े को सड़क की बीच रखकर काफी देर तक प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने जल्द हालात न सुधरने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है। प्रदर्शन करने वालों में मोती बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सचेन्द्र झा, क्षेत्रीय पार्षद अमन गर्ग, संजय सैनी, विपुल गोस्वामी, सूरज गुप्ता, नवीन अग्रवाल, गौरव शर्मा, अशोक रावत, मंयक गर्ग, हेमंत रोहेला, महावीर, हिमांशु गुप्ता, इन्द्रजीत, पंकज, प्रत्यूषमणि गर्ग, पीसी शर्मा आदि मौजूद रहे।क्या कहते हैं व्यापारीमोती बाजार के व्यापारी संजय सैनी का कहना है कि नालियों की सफाई समय से नहीं होती है, इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है और बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ जाती है। मोती बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सचेंद्र झा का कहना है कि शनिवार 11 बजे तक भी बाजार से कूड़ा नहीं उठा, तो मेयर को फोन किया। उन्होंने सफाई करने का आश्वासन तो लेकिन कूड़ा नहीं उठा। मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ा। मोती बाजार के एक बुजुर्ग व्यापारी पीसी शर्मा ने बाजार में फैली गंदगी पर खासी नाराजगी जाहिर करते कहा कि यहां सफाई सुधरनी चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें