मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर भड़के तीर्थ पुरोहित
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर तीर्थ पुरोहित (पंडा समाज) भड़क गया है। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने बैठक कर बयान पर आक्रोश जताते हुए इसे तीर्थ पुरोहितों का अपमान करार दिया। चेताया...
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर तीर्थ पुरोहित (पंडा समाज) भड़क गया है। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने बैठक कर बयान पर आक्रोश जताते हुए इसे तीर्थ पुरोहितों का अपमान करार दिया। चेताया कि यदि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीर्थ पुरोहितों से माफी नहीं मांगी, तो देशभर के तीर्थों में आन्दोलन शुरू कर दिया जाएगा।सब्जी मंडी स्थित पुरोहित धर्मशाला में आहुत बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री श्रीकांत वशिष्ठ ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में आयोजित कार्यक्रम में तीर्थ पुरोहितों के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी कर अपमान किया था। इसका मथुरा, वृन्दावन, इलाहाबाद, गोकुल, कुरुक्षेत्र आदि में तीर्थ पुरोहितों ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहित अनादिकाल से तीर्थों की मर्यादा का पालन कर उनकी रक्षा कर रहे हैं। इसका उल्लेख तीर्थ पुरोहितों की बहियों में अंकित है। कहा कि तीर्थ पुरोहितों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में डॉ. सत्यनारायण शर्मा, दुष्यंत झा, प्रफुल्ल शर्मा, विपुल शर्मा, महेश तुंबडिया, पुरुषोत्तम सरैंया, नंदकिशोर सरैंया, पुरूषोत्तम भगत, प्रतीक शर्मा, हरिओम आदि उपस्थित रहे।