फोटो गैलरी

Hindi Newsसरीला महोत्सव में बॉलीवुड के कलाकारों ने जमाया रंग, रातभर झूमे लोग

सरीला महोत्सव में बॉलीवुड के कलाकारों ने जमाया रंग, रातभर झूमे लोग

44वें महाशिवरात्रि महोत्सव (सरीला महोत्सव) का समापन बॉलीवुड के कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति के साथ हो गया। रविवार रात मंच पर असरानी की गुदगुदा देने वाली कॉमेडी के सभी कायल हो गए। तुषार कपूर ने भी...

सरीला महोत्सव में बॉलीवुड के कलाकारों ने जमाया रंग, रातभर झूमे लोग
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Feb 2017 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

44वें महाशिवरात्रि महोत्सव (सरीला महोत्सव) का समापन बॉलीवुड के कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति के साथ हो गया। रविवार रात मंच पर असरानी की गुदगुदा देने वाली कॉमेडी के सभी कायल हो गए। तुषार कपूर ने भी अपनी स्टाइल में दर्शकों का मनोरंजन किया। युविका चौधरी और मरियम जकारिया की धमाकेदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हास्य कलाकारों से लेकर फिल्मी सितारों के डुप्लीकेट तक मंच पर छा गए। लिटिल चैंप के प्रतिभागी हेमंत ब्रजवासी ने अपनी गायकी से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

असरानी की कॉमेडी ने गुदगुदाया

बॉलीवुड नाइट की शुरुआत कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन पुष्पेंद्र सिंह यादव, रिदम एकेडमी की डॉ.श्रेया, नगर सांस्कृतिक समिति के सचिव कार्यक्रम प्रायोजक महेंद्र सिंह राजपूत मंत्री व एसडीएम महोबा प्रबुद्ध सिंह ने दीप जलाकर की। मंच पर सबसे ज्यादा असरानी की अदाकारी को पसंद किया गया। शोले फिल्म का बहुचर्चित डायलॉग ‘हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं सुनाकर असरानी ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ अपने अनुभव भी बड़े ही रोचक अंदाज में सुनाकर खूब तालियां बटोरीं।

गायकी में छा गए मथुरा के हेमंत

लिटिल चैंप के प्रतिभागी रहे हेमंत ब्रजवासी ने अपनी गायकी से समा बांधा। कार्यक्रम की शुरुआत ही ब्रजवासी के भजनों से हुई। इसके बाद फिल्म सुल्तान का गाना ‘जग घुमिया, तेरे जैसा न कोई जैसे ही गाना शुरू किया वैसे ही दर्शक अपनी जगह से उठकर तालियां और सीटी बजाने लगे। जैसे-जैसे रात गहराती गई वैसे-वैसे कार्यक्रम का रंग चढ़ता गया। बॉलीवुड की अदाकारा युविका चौधरी और मरियम जकारिया की प्रस्तुति भी खूब सराही गई। दोनों अदाकारों ने अपने ग्रुप के साथ डांस प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों के बाद जूनियर कलाकारों की प्रस्तुति भी खूब सराही हुई। डुप्लीकेट देवानंद, अनिल कपूर, सैफ अली खान, राजा रेंचों ने भी दर्शकों को अपनी कला से खूब हंसाया। हास्य कलाकार नागेश ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

तुषार कपूर बने आकर्षण का केंद्र

रिदम एकेडमी की सचिव डॉ.श्रेया ने बॉलीवुड नाइट के आकर्षण का केंद्र तुषार कपूर को हाथ से बनी उनके पूरे परिवार की तस्वीर पेश की जिसे तुषार ने खूब सराहा। बॉलीवुड नाइट का संचालन दिल्ली से आई स्मृति कौर ने किया। कार्यक्रम के प्रायोजक महेंद्र कुमार राजपूत मंत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के साथ ही 14 फरवरी से जारी महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें