फोटो गैलरी

Hindi Newsपिथौरागढ़ में सेना ने चलाया स्वच्छता के लिए महाअभियान

पिथौरागढ़ में सेना ने चलाया स्वच्छता के लिए महाअभियान

स्वच्छ भारत अभियान के तहत सेना के 4000 जवानों ने एक साथ स्वच्छता का महाअभियान चलाया। जवानों के साथ उनके आश्रितों और स्कूली बच्चों ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान सैन्य छावनी में वृहद रूप से...

पिथौरागढ़ में सेना ने चलाया स्वच्छता के लिए महाअभियान
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 08 Dec 2016 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वच्छ भारत अभियान के तहत सेना के 4000 जवानों ने एक साथ स्वच्छता का महाअभियान चलाया। जवानों के साथ उनके आश्रितों और स्कूली बच्चों ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान सैन्य छावनी में वृहद रूप से सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता की महत्ता का संदेश दिया। गुरुवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत पंचशूल ब्रिगेड ने कासनी स्थित सैन्य छावनी सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए महाअभियान चलाया। ब्रिगेड के 4 हजार जवानों ने परिजनों के साथ सैन्य छावनी में सफाई की। स्वच्छता अभियान से जुड़े सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ कचरा उठाया। अवशिष्ट पदार्थों के निस्तारण के लिए सेना ने विभिन्न स्थानों में वाहन तैनात किए थे। जिसमें कचरा और अन्य अवशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर डाला गया। इस दौरान स्थानीय लोगों को स्वच्छता की महत्ता बताते हुए सेना के जवानों ने गंदगी से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। अभियान से प्रेरित होकर स्थानीय लोगों ने भी सैन्य छावनी के आस-पास के इलाकों में सफाई कर अपना योगदान दिया। इस दौरान सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सेना के जवान मुहिम में सक्रियता से जुटे रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें