फोटो गैलरी

Hindi Newsलोक संस्कृति के संरक्षण में महोत्सव महत्वपूर्ण

लोक संस्कृति के संरक्षण में महोत्सव महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि लोक संस्कृति के संरक्षण में महोत्सव महत्वपूर्ण हैं। उत्तराखण्ड की संस्कृति जड़ें लोक संस्कृति में हैं। इसे बचाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। शुक्रवार...

लोक संस्कृति के संरक्षण में महोत्सव महत्वपूर्ण
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 02 Dec 2016 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि लोक संस्कृति के संरक्षण में महोत्सव महत्वपूर्ण हैं। उत्तराखण्ड की संस्कृति जड़ें लोक संस्कृति में हैं। इसे बचाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। शुक्रवार को सीएम रावत ने मुनस्यारी महोत्सव के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने मुनस्यारी की संस्कृति को अनूठा बताया। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी को प्रकृति ने जिस तरह से संवारा है, उसी तरह यहां की संस्कृति को भी पूर्वजों ने सहेजकर रखा है। कहा कि यहां की संस्कृति प्रकृति से बेहद समीप है। इसलिए इसके संरक्षण के प्रयास गंभीरता से सरकार कर रही है। सीएम ने प्रदेश सरकार के कार्यो की जानकारी दी। कहा कि सरकार ने सीमांत के विकास के लिए पूरी तत्परता से काम किया है। उन्होंने कहा कि इस सुदूरवर्ती क्षेत्र के विकास का लाभ यहां के जनमानस को मिल रहा है। सीएम ने प्रदेश के देश में तेजी से विकास की रफ्तार में बढ़ने का जिक्र किया और कहा राज्य को समृद्ध बनाने के लिए उन्होंने पूरी क्षमता से काम किया है। उन्होंने महोत्सव के आयोजकों के प्रयासों को भी सराहा। सीएम ने वन विकास निगम अध्यक्ष हरीश धामी की भी पीठ थपथपाई। इससे पूर्व सीएम ने महोत्सव में क्षेत्र के 300 पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सीएम ने महोत्सव में सीमांत क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य रही महिला मंगल दलों की सदस्यों की सराहना करते 20 महिला मंगल दलों को पुरस्कार प्रदान किए। संचालन कैलाश कोरंगा और लक्ष्मण सिंह पांगती ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें