फोटो गैलरी

Hindi Newsबागेश्वर में रात भर खाई में पड़ा रहा पूर्व फौजी का शव

बागेश्वर में रात भर खाई में पड़ा रहा पूर्व फौजी का शव

एक पूर्व फौजी एसबीआई कांडा पेंशन लेने गए थे। पहाड़ी से उनका पांव फिसला और वे गहरी खाई में गिर गए। परिजनों ने रातभर खोजबीन की, लेकिन वे नहीं मिले। सुबह दस बजे राहगीरों ने उनका शव देखा। परिजनों ने...

बागेश्वर में रात भर खाई में पड़ा रहा पूर्व फौजी का शव
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 04 Nov 2016 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

एक पूर्व फौजी एसबीआई कांडा पेंशन लेने गए थे। पहाड़ी से उनका पांव फिसला और वे गहरी खाई में गिर गए। परिजनों ने रातभर खोजबीन की, लेकिन वे नहीं मिले। सुबह दस बजे राहगीरों ने उनका शव देखा। परिजनों ने पुलिस को बुलाया। पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं।सेरी गांव के बहादुर सिंह (73) साल पेंशन लेने कांडा एसबीआई आए थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। उन्होंने रिश्तेदार और अन्य लोगों से भी उनके खोने की बात कही। पुलिस में गुमशुदगी भी लिखाई। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे राहगीर ने उनका शव खाई में देखा। परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। एसओ केएस रावत ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें