फोटो गैलरी

Hindi Newsपिथौरागढ़़ में भाजपा ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़़ में भाजपा ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़ में लघु सिंचाई विभाग में कार्यरत चार पीआरडी जवानों को हटाने से नाराज भाजपा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा ने जमकर नारे लगाए और शीघ्र हटाए गए जवानों को काम में वापस नहीं लिए जाने पर उग्र...

पिथौरागढ़़ में भाजपा ने किया प्रदर्शन
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 01 Dec 2016 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पिथौरागढ़ में लघु सिंचाई विभाग में कार्यरत चार पीआरडी जवानों को हटाने से नाराज भाजपा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा ने जमकर नारे लगाए और शीघ्र हटाए गए जवानों को काम में वापस नहीं लिए जाने पर उग्र आंदोलन का ऐलान किया। गुरुवार को भाजपा जिलाअध्यक्ष बिरेन्द्र सिंह वल्दिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने नारे लगाकर आक्रोश प्रकट किया। भाजपा जिलाध्यक्ष वल्दिया ने कहा कि दस साल से लघु सिंचाई में कार्यरत चार पीआरडी जवानों को अकारण हटाया गया है। उन्होंने कहा कि इससे इन युवाओं के सामने आजीविका का संकट आ खड़ा हुआ है। वल्दिया ने कहा कि अन्य जनपदों से पीआरडी जवानों के स्थान पर संविदा में नियुक्तियां करने की जानकारी मिली है, जिसका भाजपा विरोध करती है। कहा कि स्थानीय बेरोजगार युवाओं के साथ मजाक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर गिरीश जोशी, राजेन्द्र जोशी, एलएम भट्ट, रघुवीर सिंह, कविन्द्र सिंह, कृपाल वल्दिया, महेन्द्र देऊपा, अभिषेक मिरा, सागर खत्री मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें