फोटो गैलरी

Hindi Newsकाशीपुर में सीएम की जनसभा स्थल का निरीक्षण

काशीपुर में सीएम की जनसभा स्थल का निरीक्षण

सतत संकल्प विकास यात्रा के पर्यवेक्षक व कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी सिंह इंजीनियर ने कहा कि सात दिसंबर को काशीपुर में होने वाली यात्रा ऐतिहासिक होगी। कार्यकर्ता रैली को चेलेंज के रूप में ले रहे...

काशीपुर में सीएम की जनसभा स्थल का निरीक्षण
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 02 Dec 2016 04:41 PM
ऐप पर पढ़ें

सतत संकल्प विकास यात्रा के पर्यवेक्षक व कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी सिंह इंजीनियर ने कहा कि सात दिसंबर को काशीपुर में होने वाली यात्रा ऐतिहासिक होगी। कार्यकर्ता रैली को चेलेंज के रूप में ले रहे हैं।

पर्यवेक्षक सिंह शुक्रवार को कांग्रेस नगराध्यक्ष संदीप सहगल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यात्रा के माध्यम से कांग्रेस प्रदेश में किए गए विकास को जनता के बीच लाना है। प्रदेश सरकार की 70 प्रतिशत घोषणाओं पर काम चालू हो चुका है। यदि जनता ने मौका दिया तो प्रदेश की तस्वीर बदलेगी। कहा कि रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसी दिग्गज प्रतिभाग करेंगे। बाद में पर्यवेक्षक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रैली स्थल उदयराज हिंदू इंका के क्रीड़ा मैदान का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, मनोज जोशी, विनोद वात्सलय, पूर्व विधायक राम यश सिंह, हरीश कुमार सिंह, मुकेश मेहरोत्रा, महेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

एसडीएम ने किया रैली स्थल का निरीक्षण

एसडीएम दयानंद सरस्वती ने भी तहसीलदार संजय कुमार के साथ मुख्यमंत्री की सात दिसंबर को होने वाली रैली के लिए प्रस्तावित उदयराज हिंदू इंका के क्रीड़ा मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच के साथ ही मैदान में लोगों के आने की क्षमता के बारे में भी जानकारी ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें