फोटो गैलरी

Hindi Newsरुद्रपुर में महिला से छेड़छाड़ पर मनचले की धुनाई

रुद्रपुर में महिला से छेड़छाड़ पर मनचले की धुनाई

घर के बाहर खड़ी महिला से छेड़छाड़ करना बाइक सवार युवक को महंगा पड़ गया। महिला के शोर मचाने पर परिजनों के साथ आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को दबोच कर धुनाई कर दी। महिला से माफी मांगने पर ही उसे छोड़ा...

रुद्रपुर में महिला से छेड़छाड़ पर मनचले की धुनाई
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 06 Feb 2017 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

घर के बाहर खड़ी महिला से छेड़छाड़ करना बाइक सवार युवक को महंगा पड़ गया। महिला के शोर मचाने पर परिजनों के साथ आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को दबोच कर धुनाई कर दी। महिला से माफी मांगने पर ही उसे छोड़ा गया। ट्रांजिट कैंप, मछली बाजार निवासी महिला सोमवार सुबह घर के बाहर झाडू लगा रही थी। इसी बीच गुजर रहे बाइक सवार युवक ने उस पर अश्लील तंज कसा। यह सुनकर महिला ने उसे फटकार लगाई तो वह अभद्रता पर उतर आया। आरोप है कि बाइक सवार युवक ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर उासके पति समेत बाकी पड़ोसी जुट गए। लोगों को देखकर आरोपी भागने लगा। लोगों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने युवक की खूब पिटाई की। इससे युवक घायल हो गया। कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। महिला से माफी मांगने और दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने के वादे पर उसे छोड़ा गया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें