फोटो गैलरी

Hindi Newsजिला अस्पताल में असुविधाओं पर आक्रोश

जिला अस्पताल में असुविधाओं पर आक्रोश

जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली से गुस्साए सीमांत यूथ मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चिकित्सालय प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने शीघ्र चिकित्सा व्यवस्था में नहीं सुधार...

जिला अस्पताल में असुविधाओं पर आक्रोश
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 15 Mar 2017 05:12 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली से गुस्साए सीमांत यूथ मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चिकित्सालय प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने शीघ्र चिकित्सा व्यवस्था में नहीं सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

सीयूमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष लक्ष्मण नयाल के नेतृत्व में सिमलगैर स्थित कार्यालय में बैठक की। जिसमें उन्होंने जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को लेकर चर्चा की। नयाल ने कहा कि चिकित्सालय में लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आपातकालीन कक्ष में ऑक्सीजन मशीन खराब पड़ी हुई है। चिकित्सालय में जनरेटर की सुविधा नहीं है। चिकित्सकों की ड्यूटी पता करने के लिए फोन सुविधा सुचारू नहीं है। मरीजों की बिस्तर में साफ-सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।दवाई व खून की जांच के लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ता है, पीने के पानी की भी भारी समस्या बनी हुई है। नयाल में कहा कि इस संबंध में कई बार प्रशासन के शिकायत भी की गई। इसके बावजूद भी चिकित्सा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र इन समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो सीयूमो उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। मौके पर नवीन शर्मा, राकेश वर्मा, राहुल खत्री, सुरेश जोशी, योगेश खर्कवाल, महेंद्र रावत, नरेंद्र ग्वाल, प्रशांत पाल, आशू मोहम्मद, विजय शर्मा, अजीम, जनार्दन पंत, शंकर राम समेत कई लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें