फोटो गैलरी

Hindi Newsहल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को एपीएल राशन कार्ड धारकों को मिलने वाले राशन के दामों में बढ़ोत्तरी किए जाने के विरोध में एसडीएम दफ्तर के बाहर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं...

हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 30 Apr 2017 03:12 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को एपीएल राशन कार्ड धारकों को मिलने वाले राशन के दामों में बढ़ोत्तरी किए जाने के विरोध में एसडीएम दफ्तर के बाहर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश में लाखों एपीएल कार्ड धारकों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में सभी एपीएल कार्ड धारकों को सस्ता अनाज और चावल उपलब्ध कराया जा रहा था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एपीएल कार्ड धारकों को मिलने वाले अनाज के दामों में कमी नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता हेमंत साहू, मनोज जायसवाल, सिद्धार्थ चौहान,रवि जोशी, तौफीक अहमद,अलका आर्य आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें