फोटो गैलरी

Hindi Newsउच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से सीमांत जनपद में बढ़ी ठंड

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से सीमांत जनपद में बढ़ी ठंड

उच्च हिमालयी क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में हुई बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद ठिठुरन बढ़ गई। बर्फबारी के कारण जिलेभर में ठंडी हवाएं चली। जिससे लोगों को धूप में भी ठंड का अहसास...

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से सीमांत जनपद में बढ़ी ठंड
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 15 Mar 2017 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

उच्च हिमालयी क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में हुई बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद ठिठुरन बढ़ गई। बर्फबारी के कारण जिलेभर में ठंडी हवाएं चली। जिससे लोगों को धूप में भी ठंड का अहसास हुआ।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद सीमांत जनपद में कई हिस्सों में ठंड पड़ रही है। दोपहर में धूप निकलने के साथ ही सर्द हवाएं चल रही है। जिससे लोगों को धूप में भी ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम में आए अचानक बदलाव से वायरल फीवर समेत कई बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे में मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और घाटी वाले क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि से तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, बेरीनाग, गंगोलीहाट समेत कई क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप जारी है।

विद्युत कटौती बढ़ा रही है लोगों की परेशानी

मुनस्यारी क्षेत्र में सुबह व रात के समय ठंड पड़ रही है। जिससे यहां आ रहे पर्यटकों को भी खासी परेशानी हो रही है। क्षेत्र में कई बार बिजली कटौती की समस्या ने ठंड में लोगों की दिक्कतें और भी बढ़ा दी हैं। दिन के समय धूप से जरुर राहत मिल रही है। क्षेत्र के कई क्षेत्र अभी भी बर्फ से ढके हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें