फोटो गैलरी

Hindi Newsसंत निरंकारी प्रमुख माता सविंदर हरदेव पहुंचीं हल्द्वानी

संत निरंकारी प्रमुख माता सविंदर हरदेव पहुंचीं हल्द्वानी

हल्द्वानी। संत निरंकारी मिशन की प्रमुख माता सविंदर हरदेव महाराज ने सामाजिक सदभाव बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा कायम करने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। गद्दी...

संत निरंकारी प्रमुख माता सविंदर हरदेव पहुंचीं हल्द्वानी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 21 Jan 2017 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

हल्द्वानी। संत निरंकारी मिशन की प्रमुख माता सविंदर हरदेव महाराज ने सामाजिक सदभाव बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा कायम करने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। गद्दी संभालने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचीं माता सविंदर ने बरेली रोड स्थित निरंकारी सत्संग भवन में भक्तों को आशीर्वाद दिया। प्रवचन में माता ने सत्य एवं प्रेम का संदेश देते हुए सेवा, सत्संग के महत्व पर प्रकाश डाला। संतों की सेवा में जीवन समर्पित करने वालों को सभी सुख मिलते हैं। जीवन में भक्ति जरूरी है। इस दौरान हजारों भक्तों ने माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। बताया जाता है कि माता निजी काम से भवाली आई थीं। बाजपुर में शनिवार को सत्संग था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें