फोटो गैलरी

Hindi Newsगोरलचौड़ मैदान के विस्तार को मिले 35 लाख

गोरलचौड़ मैदान के विस्तार को मिले 35 लाख

जिले के एकमात्र बड़े खेल मैदान गोरलचौड़ के विस्तारीकरण के लिए शासन ने 35 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है। विभागीय स्तर पर टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। एक सप्ताह के भीतर मैदान के...

गोरलचौड़ मैदान के विस्तार को मिले 35 लाख
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 08 Dec 2016 09:31 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के एकमात्र बड़े खेल मैदान गोरलचौड़ के विस्तारीकरण के लिए शासन ने 35 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है। विभागीय स्तर पर टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। एक सप्ताह के भीतर मैदान के विस्तारीकरण का काम शुरू हो जाएगा।

खेल विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने पिछले महीने गोरलचौड़ मैदान के विस्तारीकरण के लिए 85 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। इसमें से पहली किस्त के रूप में 35 लाख रुपये की धनराशि विभाग को मिल चुकी है। विभाग ने यह राशि बकायदा कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के खाते में डाल दी है। शासन से स्वीकृत 85 लाख रुपये से मैदान के विस्तारीकरण के साथ चेजिंग रूम, महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग बाथरूम भी बनाए जाएंगे।जिला क्रीड़ाधिकारी राजेन्द्र सिंह ऐरी ने बताया कि विस्तारीकरण कार्य का नक्शा तैयार किया जा रहा है। इसे एक सप्ताह से पहले-पहले यूपी निर्माण निगम को सौंप दिया जाएगा। कार्यदाई संस्था के दीपक राठी ने बताया कि खेल विभाग ने 35 लाख रुपये की राशि संस्था के खाते में ट्रांसफर कर दी है। जैसे ही नक्शा मिलेगा मैदान के विस्तारीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। खेल मैदान के विस्तारीकरण की धनराशि विभाग को मिलने के बाद क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें