विजेंदर, सुधीर और नवीन बने इंजीनियर महासंघ के अध्यक्ष
डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के बैनर तले नवम द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष मुकुल सती ने की। रविवार को हुई बैठक में जिले की कार्यकारणी का गठन किया गया।...
डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के बैनर तले नवम द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष मुकुल सती ने की। रविवार को हुई बैठक में जिले की कार्यकारणी का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से विजेंद्र सुयाल को जनपद अध्यक्ष, प्रबुद्ध शर्मा को जिला सचिव, राजेश जोशी को वित्तीय सचिव चुना गया। शाखा चम्पावत सुधीर कुमार को शाखा अध्यक्ष, अनिल कुमार को शाखा सचिव, बलवंत फर्त्याल को शाखा वित्त सचिव बनाया गया। शाखा लोहाघाट नवीन चंद्र पांडेय को अध्यक्ष, नवीन चंद्र को सचिव, लक्ष्मण कुमार वित्तीय सचिव बनाया गया। चुने हुए प्रतिनिधियों को केंद्रीय सचिव आरए यादव ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष वीसी भट्ट और मंडल सचिव बीसी जोशी मौजूद रहे।