फोटो गैलरी

Hindi Newsबागेश्वर में हिमालयन सेंट्रल स्कूल ने निकाली ऊर्जा संरक्षण को रैली

बागेश्वर में हिमालयन सेंट्रल स्कूल ने निकाली ऊर्जा संरक्षण को रैली

ऊर्जा संरक्षण दिवस पर हिमालयन सेंट्रल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। तहसील परिसर से आरंभ होकर रैली नगर का भ्रमण कर वापस विद्यालय तक गई। बच्चों ने प्रेरणादायी नारों से लोगों को बिजली...

बागेश्वर में हिमालयन सेंट्रल स्कूल ने निकाली ऊर्जा संरक्षण को रैली
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 14 Dec 2016 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

ऊर्जा संरक्षण दिवस पर हिमालयन सेंट्रल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। तहसील परिसर से आरंभ होकर रैली नगर का भ्रमण कर वापस विद्यालय तक गई। बच्चों ने प्रेरणादायी नारों से लोगों को बिजली तथा तेल बचाने व वैकल्पिक ऊर्जा के प्रयोग को प्रेरित किया। जागरुकता रैली को नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि देश के विकास में ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि आज देश में तेल व गैस की खपत लगातार बढ़ रही है। उत्पादन से अधिक खपत से दाम में बढ़ोत्तरी हो रही है, इससे निजात पाने के लिए ऊर्जा का संरक्षण तथा वैकल्पिक ऊर्जा पर जोर देना होगा।

रैली तहसील प्रांगण से शुरू होकर तहसील रोड, गोमती पुल, चौक बाजार, दुग बाजार से नुमाइशखेत पहुंची। वहां से विकास भवन का चक्कर लगाकर वापस विद्यालय में रैली का समापन हुआ। बच्चों ने प्रेरणादायी नारों के साथ लोगों को ऊर्जा का महत्व बताया। उन्हें बिजली व तेल बचाने को जागरूक किया। रैली के दौरान कोतवाल टीआर वर्मा भी मौजूद रहे। संचालन राजेंद्र उपाध्याय, निर्मला उपाध्याय, आभा पेटशाली, शालिनी रावल, कमला उपाध्याय, रेखा गड़िया आदि ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें