फोटो गैलरी

Hindi Newsकपकोट से अमित साह की रैली में जाएंगे 350 कार्यकर्ता

कपकोट से अमित साह की रैली में जाएंगे 350 कार्यकर्ता

भाजपा की नगर और ग्रामीण मंडल की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 22 नवंबर को अल्मोड़ा में होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह की रैली को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। मंडल से 350 कार्यकर्ता रैली में...

कपकोट से अमित साह की रैली में जाएंगे 350 कार्यकर्ता
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 16 Nov 2016 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा की नगर और ग्रामीण मंडल की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 22 नवंबर को अल्मोड़ा में होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह की रैली को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। मंडल से 350 कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महिपाल दानू तथा नगर मंडल अध्यक्ष गीता ऐठानी की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में मौजूद पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि अध्यक्ष साह की यात्रा को सफल बनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व सौंपे गए हैं। जिले से जाने वाले कार्यकर्ताओं में साढ़े तीन सौ मंडल से शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी तैयारियों के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत निश्चित है। बैठक में प्रकाश जोशी, सुंदर देव, राम सिंह कोरंगा, चंपा देवी, मनोहर राम, मुन्ना कपकोटी, गीता पाठक, जगदीश शाही, नारायण कपकोटी, गोविंद कपकोटी, नरेंद्र गड़िया, गणेश मर्तोलिया, तनुज तिरुवा, दलीप सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें