फोटो गैलरी

Hindi Newsपिथौरागढ़ में पेयजल कर्मियों ने कार्यबहिष्कार कर किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़ में पेयजल कर्मियों ने कार्यबहिष्कार कर किया प्रदर्शन

पदोन्नति, स्थाईकरण की मांग को लेकर पेयजल निगम कर्मियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जलनिगम प्रशासन पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया और सभा की। शुक्रवार को पेयजल निगम कर्मी कार्यबहिष्कार कर मंडल...

पिथौरागढ़ में पेयजल कर्मियों ने कार्यबहिष्कार कर किया प्रदर्शन
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 02 Dec 2016 04:20 PM
ऐप पर पढ़ें

पदोन्नति, स्थाईकरण की मांग को लेकर पेयजल निगम कर्मियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जलनिगम प्रशासन पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया और सभा की। शुक्रवार को पेयजल निगम कर्मी कार्यबहिष्कार कर मंडल कार्यालय में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने जल निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बोनस, पदोन्नति, स्थायीकरण और एसीपी सहित अन्य मांगों को लेकर पेयजल कर्मी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। कहा कि उनकी मांगों को लगातार अनसुना किया जा रहा है। पेयजल निगम कर्मियों ने कहा कि जलनिगम प्रशासन उनके साथ सौतेला व्यवहार अपनाते हुए लगातार उदासीन बना हुआ है। कहा मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे शांत नहीं बैठेंगे। इस मौके पर संगठन जिलाध्यक्ष एचसी शाही, सचिव अविनाश चंद, जीसी जोशी, एमसी पाठक, आरके कांडपाल, एनके कापड़ी, सुनीता पंत, भावना भट्ट सहित कई कर्मी शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें