फोटो गैलरी

Hindi Newsआत्मरक्षण के गुर सिखा महिलाओं में जगाया आत्मविश्वास-फोटो

आत्मरक्षण के गुर सिखा महिलाओं में जगाया आत्मविश्वास-फोटो

गुरुग्राम. मुख्य संवाददाता गुरुग्राम के एक स्कूल में रविवार को महिला आत्मरक्षा के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित हुई। चार स्कूलों की छात्राएं और महिलाओं ने हिस्सा लिया। मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक आसिफ रहमान...

आत्मरक्षण के गुर सिखा महिलाओं में जगाया आत्मविश्वास-फोटो
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Mar 2017 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम. मुख्य संवाददाता

गुरुग्राम के एक स्कूल में रविवार को महिला आत्मरक्षा के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित हुई। चार स्कूलों की छात्राएं और महिलाओं ने हिस्सा लिया। मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक आसिफ रहमान ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।

सेक्टर 56 स्थित मेड इजी स्कूल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उपायुक्त गुरुग्राम हरदीप सिंह ने कहा कि महिलाओं को मुसीबत के समय घबराने के स्थान पर आत्मविश्वास जगाकर शत्रु से मुकाबला करना चाहिए। साहस, धैर्य और विवेक से कठिन परिस्थितियों पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है। इस कार्यक्रम में अर्थ सेवियर के फाउंडर रवि कालरा, पूर्व पार्षद महेश दायमा, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव श्याम सुंदर भी उपस्थित रहे।

इस वर्कशाप के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी गई थी। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पंजीकरण कराया था। तकरीबन पांच घंटे तक चले सत्र में महिलाओं को किक बॉक्सिंग, कराटे, ऐकिडो, विंग चूं, जू-जित्सू, जीत कुन डो और वेस्टर्न बोकिंग की तकनीक सिखाई गई। मेड इज़ी ग्रुप की प्रबंध निदेशक ज्योति सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश महिलाओं को हर मुश्किल परिस्थित के लिए तैयार करना है। आत्मरक्षा का प्रशिक्षण उनका आत्मविश्वास बढ़ाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें