फोटो गैलरी

Hindi Newsनगर निगम की वार्डबंदी के खिलाफ आई 45 आपत्तियां

नगर निगम की वार्डबंदी के खिलाफ आई 45 आपत्तियां

प्रक्रिया-आपत्तियां दर्ज करने की 10 दिन की समय सीमा खत्म-29 जनवरी को वार्डबंदी का अंतिम प्रारूप जारी होगा नगर निगम की वार्डबंदी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा रविवार को खत्म हो गई। इस अवधि...

नगर निगम की वार्डबंदी के खिलाफ आई 45 आपत्तियां
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 23 Jan 2017 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रक्रिया

-आपत्तियां दर्ज करने की 10 दिन की समय सीमा खत्म

-29 जनवरी को वार्डबंदी का अंतिम प्रारूप जारी होगा

नगर निगम की वार्डबंदी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा रविवार को खत्म हो गई। इस अवधि में कुल 45 आपत्तियां दर्ज हुई हैं। संभवत: 29 जनवरी को वार्डबंदी का अंतिम प्रारूप जारी किया जाएगा।

नगर मजिस्ट्रेट अलका चौधरी के मुताबिक राज्य सरकार ने वार्डबंदी के प्रस्तावित प्रारूप को लेकर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 10 दिन का समय निर्धारित किया था। यह समय अब पूरा हो गया है। इस अवधि में शहर के गणमान्य लोगों एवं आम नागरिकों ने ज्यादातर आपत्तियां वार्ड की सीमाओं को लेकर की है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त हरदीप सिंह ने इन आपत्तियों के निस्तारण के लिए पांच एचसीएस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इनमें नगर निगम के तीनों संयुक्त आयुक्त विवेक कालिया, अनु श्योकंद एवं रोहित यादव के अलावा एसडीएम उत्तरी सुशील सारवान एवं एसडीएम दक्षिणी सतीश यादव शामिल हैं। यह अधिकारी 29 जनवरी तक इन आपत्तियों का निस्तारण करेंगे। संभावना है कि उसी अंतिम प्रारूप जारी कर दिया जाए।

पहले ही हो चुकी है 14 दिन की देरी

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने नवंबर में जारी आदेश में दो महीने के अंदर वार्डबंदी कराने एवं अगले एक महीने में चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। अदालत के आदेश के मुताबिक वार्डबंदी की प्रक्रिया दस जनवरी तक पूरी हो जानी चाहिए थी। अब तक चुनावों की रणभेरी बज जानी थी। लेकिन अभी तक जिला प्रशासन वार्डबंदी की प्रक्रिया भी पूरी नहीं कर पाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें