फोटो गैलरी

Hindi Newsदस घंटे दर्द से तड़पती रही प्रसूता, नहीं आई डॉक्टर

दस घंटे दर्द से तड़पती रही प्रसूता, नहीं आई डॉक्टर

गोरखपुर के महिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। अस्पताल में घंटों गर्भवती महिला दर्द से तड़पती रही लेकिन उसे देखने के लिए कोई डॉक्टर वहां नहीं थी। 10 घंटे बाद पहुंची...

दस घंटे दर्द से तड़पती रही प्रसूता, नहीं आई डॉक्टर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 01 Jan 2017 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर के महिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। अस्पताल में घंटों गर्भवती महिला दर्द से तड़पती रही लेकिन उसे देखने के लिए कोई डॉक्टर वहां नहीं थी। 10 घंटे बाद पहुंची डॉक्टर ने उसे बीआरडी रेफर कर दिया।

बासगांव के दुबौलीबाबू निवासी अच्छेलाल की पत्नी संध्या को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार के तड़के चार बजे परिवारीजन महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। परिवारीजनों ने बताया कि अस्पताल की इमरजेंसी में सिर्फ नर्स थी। नर्स ने मरीज को देखा और कहा कि सुबह डॉक्टर आने पर ही भर्ती का फैसला लिया जाएगा। परिवारीजनों ने अस्पताल की गैलरी में बने स्लैब पर लिटा दिया। जहां वह दस घंटे तक तड़पती रही।

सुबह आठ बजे नाइट शिफ्ट खत्म हो गई और डॉक्टर नहीं पहुंची। मॉर्निंग शिफ्ट में भी कोई डॉक्टर नहीं पहुंची। अच्छेलाल ने बताया कि हर बार अस्पताल के कर्मचारी उसे डॉक्टर के आने का दिलासा देते रहे। दोपहर करीब डेढ़ बजे शाम की शिफ्ट वाली डॉक्टर पहुंची तब महिला को इलाज मिल सका। डॉक्टर ने गर्भवती को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिवारीजनों ने 102 और 108 पर एम्बुलेंस के लिए कई बार फोन किया। एम्बुलेंस कंट्रोल रूम से डॉक्टर ने भी दो बार बात की, लेकिन डेढ़ घंटे तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची। इसी बीच दूसरे मरीज को लेकर पहुंची 102 एम्बुलेंस से संध्या को बीआरडी भेजा गया। एसआईसी डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें