फोटो गैलरी

Hindi Newsविधायक बनकर अधिकारी को धमका रहा था युवक, जाना पड़ा जेल

विधायक बनकर अधिकारी को धमका रहा था युवक, जाना पड़ा जेल

देवरिया में एक युवक विधायक बनकर एक अधिकारी से धमका रहा था। मामले की जानकारी विधायक को हुई तो उन्होंने उस युवक के नंबर पर खुद फोन मिलाया। इस दौरान युवक विधायक को भी अनाप-शनाप कहने लगा। इसकी जानकारी...

विधायक बनकर अधिकारी को धमका रहा था युवक, जाना पड़ा जेल
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 08 Dec 2016 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया में एक युवक विधायक बनकर एक अधिकारी से धमका रहा था। मामले की जानकारी विधायक को हुई तो उन्होंने उस युवक के नंबर पर खुद फोन मिलाया। इस दौरान युवक विधायक को भी अनाप-शनाप कहने लगा। इसकी जानकारी विधायक ने पुलिस को दी, जिसके बाद गुरुवार की देर शाम उसको गिरफ्तार कर लिया गया।

रुद्रपुर तहसील में तैनात आपूर्ति निरीक्षक दुर्गा दत्त के मोबाइल पर चार दिन पूर्व एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाला खुद को देवरिया सदर का विधायक व भाजपा नेता जनमेजय सिंह बताते हुए उन्हें धमकाने लगा। वह राशन कार्ड बनाने में गड़बड़ी की बात कहते हुए अधिकारियों को ठीक करने की चेतावनी दे रहा था।

सप्लाई इंसपेक्टर ने यह बात विधायक के एक परिचित को बताई। विधायक ने सप्लाई इंसपेक्टर से वह नंबर मांगा जिससे फोन आया था। इसके बाद विधायक जनमेजय सिंह ने खुद फोन मिलाया तो फोन उठाने वाला उनसे अनाप-शनाप बोलने लगा। विधायक व सप्लाई इंसपेक्टर ने इसकी जानकारी एसपी को दी। इसके बाद क्राइमब्रांच ने मोबाइल नंबर ट्रेस करते हुए गुरुवार की शाम युवक को हिरासत में ले लिया। धमकी देने वाला युवक ब्रह्मानंद दूबे मदनपुर थाना क्षेत्र के महेन दूबे गांव का रहने वाला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें