फोटो गैलरी

Hindi Newsआज घर आ रहे हैं मुख्यमंत्री, स्वागत की जोरदार तैयारियां

आज घर आ रहे हैं मुख्यमंत्री, स्वागत की जोरदार तैयारियां

मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ शनिवार को पहली बार गोरखपुर आ रहे हैं। एअरपोर्ट से लेकर गोरखनाथ मंदिर तक जगह-जगह उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर...

आज घर आ रहे हैं मुख्यमंत्री, स्वागत की जोरदार तैयारियां
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Mar 2017 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ शनिवार को पहली बार गोरखपुर आ रहे हैं। एअरपोर्ट से लेकर गोरखनाथ मंदिर तक जगह-जगह उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां चल रही हैं।

मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर रास्तों पर 50 से अधिक तोरणद्वार बनाए गए हैं। पूरा शहर केसरियामय हो गया है। जगह=जगह भाजपा और केसरिया झण्डे दिख रहे हैं। एअरपोर्ट से लेकर एमपी इण्टर कालेज तक रास्तों में भी जगह-जगह लोग दोपहर से उनके इंतजार में खड़े हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए शहर के लोगों में काफी उत्साह है।

मुख्यमंत्री शनिवार की शाम 4.40 बजे विशेष विमान से लखनऊ से गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से सड़क मार्ग से वे एमपी इण्टर कालेज के मैदान पर जाएंगे। जहां उनका शहर के लोग अभिनंदन करेंगे। भाजपा, हिन्दूवादी संगठन और नागरिकों द्वारा पुष्प वर्ष से स्वागत किया जाएगा। एमपी इण्टर कालेज से वे गोरखनाथ मंदिर जाएंगे जहां पूजा अर्चना करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें