फोटो गैलरी

Hindi Newsमिशन-2017 के लिए बूथ जीतने का दिया मंत्र

मिशन-2017 के लिए बूथ जीतने का दिया मंत्र

भाजपा के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने बूथ, सेक्टर और मंडल पदाधिकारियों से मिशन-2017 के लिए जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया। सम्मेलन में...

मिशन-2017 के लिए बूथ जीतने का दिया मंत्र
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Oct 2016 12:37 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने बूथ, सेक्टर और मंडल पदाधिकारियों से मिशन-2017 के लिए जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया।

सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर के आने का कार्यक्रम ऐन वक्त पर रद हो गया।

सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन के साथ ही बूथ अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों, सेक्टर संयोजकों और मंडल पदाधिकारियों को चुनाव किट भी दी गई। किट में पार्टी की प्रचार सामग्री के साथ ही डायरी और मतदाता बनाने का फार्म रखा था।

पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सत्ता सुख के लिए काम नहीं करती लेकिन बिना सत्ता के काम भी नहीं हो सकता। जनता के हित में कानून नहीं बन पाता। दबे-कुचले और शोषितों को अधिकार दिलाने के लिए भाजपा को उत्तर प्रदेश में सरकार बनानी ही होगी। इसके लिए बूथ जीतना होगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व सीधे बूथ अध्यक्षों से संवाद कर रहा है। 2017 में भाजपा की सरकार बूथ अध्यक्ष ही बनाएंगे। उन्होंने हर बूथ अध्यक्ष से 21 सदस्यीय कमेटी का तत्काल गठन करने को कहा और ‘बूथ जीता-चुनाव जीता, ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा दिया। धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों को जी-जान से जुट जाने का संकल्प भी दिलाया।

सम्मेलन में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री शिव कुमार पाठक ने पदाधिकारियों की मौजूदगी की जानकारी ली। स्वागत और प्रस्ताविकी क्षेत्रीय मंत्री सहजानंद राय ने रखी। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव और संचालन सदर विधानसभा के प्रभारी राधेश्याम श्रीवास्तव ने किया।

मंच पर नगर विधायक डा.राधा मोहन दास अग्रवाल, महापौर डा.सत्या पांडेय, क्षेत्रीय मंत्री डा.धर्मेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, अच्युतानंद शाही, रामजियावन मिश्र और मारकण्डेय शाही मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें