फोटो गैलरी

Hindi Newsचार घंटे दर्द से तड़पती रही महिला, नवजात की हुई मौत

चार घंटे दर्द से तड़पती रही महिला, नवजात की हुई मौत

महिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही का मामला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को अस्पताल में भर्ती गर्भवती को डॉक्टर के इंतजार में चार घंटे दर्द से तड़पना पड़ा। ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही नवजात...

चार घंटे दर्द से तड़पती रही महिला, नवजात की हुई मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 05 Mar 2017 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

महिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही का मामला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को अस्पताल में भर्ती गर्भवती को डॉक्टर के इंतजार में चार घंटे दर्द से तड़पना पड़ा। ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई। नाराज परिवारीजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।

तिवारीपुर के जाफरा बाजार निवासी मोहम्मद अली की पत्नी शाफिया बानो को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार की सुबह सात बजे महिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इमरजेंसी में डॉक्टर थी नहीं। करीब एक घंटे बाद डॉक्टर आई तो मरीज की जांच की। जांच के बाद बताया कि गर्भस्थ शिशु टेढ़ा हो गया है। ऑपरेशन करना पड़ेगा। यह कहकर डॉक्टर चली गई। ऑपरेशन के लिए दूसरी डॉक्टर दोपहर 12 बजे आई। तब तक शाफिया दर्द से कराहती रही।

ऑपरेशन के बाद महिला ने बच्ची को जन्म दिया। लेबर रूम में ही नवजात ने दम तोड़ दिया। कर्मचारियों ने जब नवजात के मौत की जानकारी दी तो परिवारीजन भड़क गए। वह हंगामा करने लगे। कर्मचारियों ने किसी तरह परिवारीजनों को शांत कराया। परिवारीजन ने डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें