फोटो गैलरी

Hindi Newsआशा कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में भरी हुंकार

आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में भरी हुंकार

गोपालगंज/कुचायकोट। हि.प्र.जिले के कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय पर जिला आशा कार्यकर्ता संघ की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्षा जया देवी ने की।...

आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में भरी हुंकार
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 25 Apr 2017 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

गोपालगंज/कुचायकोट। हि.प्र.जिले के कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय पर जिला आशा कार्यकर्ता संघ की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्षा जया देवी ने की। इसमें संघ की जिलाध्यक्ष इंदू देवी ने कहा कि सूबे की सरकार संघ से वार्ता होने के बाद भी मानदेय को लागू नहीं कर रही है। बिना वेतन दिए महिलाओं से सूबे में 24 घंटे कार्य लिया जा रहा है। इसको लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली व राष्ट्रीय महिला आयोग में परिवाद दायर किया जाएगा। साथ ही सभी लोकसभा सांसदों को जिला आशा कार्यकर्ता संघ द्वारा मांगों के समर्थन में ज्ञापन दिया जाएगा। बताया गया कि मांगों के समर्थन में संघर्ष करने के लिए प्रखंडों में बैठक का आयोजन होगा। जिसमें 13 मई को उचकागांव, 20 मई को बरौली, 21 मई को मांझा, 30 अप्रैल को बैकुंठपुर, 7 मई को कटेया व 14 मई को हथुआ प्रखंड के पीएचसी पर बैठक सह विशाल आम सभा का आयोजन होगा। मौके पर प्रदेश सचिव सह संरक्षक व आईका के प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र क्रांतिकारी, अध्यक्ष सीता देवी, उपाध्यक्ष रामाशीष साह, महासचिव अवधेश चंद्र उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सुनैना देवी, प्रखंड अध्यक्ष गुलाईची देवी, गीता देवी, मधुबाला श्रीवास्तव, किरण देवी, सुधा तिवारी, शिवप्रिया देवी, विंदा देवी, सुनीता देवी, विमला देवी, काजल देवी, भारत भूषण तिवारी, हरेन्द्र पटेल व राजकिशोर शर्मा आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें