फोटो गैलरी

Hindi Newsजीजा से बात करने से मना किया तो महिला ने कर ली आत्महत्या

जीजा से बात करने से मना किया तो महिला ने कर ली आत्महत्या

भोरे। मोबाइल पर जीजा से बात करने से मना करने पर नाराज पत्नी ने अपने शरीर में आग लगा जान दे दी। मृतका का नाम संजू देवी बताया गया है। वह भोरे थाने के गांव कल्याणपुर गांव के श्रीनिवास साह की पत्नी थी।...

जीजा से बात करने से मना किया तो महिला ने कर ली आत्महत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 19 Jan 2017 07:56 PM
ऐप पर पढ़ें

भोरे। मोबाइल पर जीजा से बात करने से मना करने पर नाराज पत्नी ने अपने शरीर में आग लगा जान दे दी। मृतका का नाम संजू देवी बताया गया है। वह भोरे थाने के गांव कल्याणपुर गांव के श्रीनिवास साह की पत्नी थी। घटना के संबंध में बताया गया है कि गुरुवार को संजू अपने जीजा से फोन पर बात कर रही थी। बातचीत के दौरान संजू के पति ने उसे बात करने से मना कर दिया। पति के फोन से बात करने से मना करने पर नाराज पत्नी ने अपनी शरीर पर किरासन तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। शरीर में आग लगने के बाद वह चिल्लाने लगी। पत्नी की आवाज सुनकर उसका पति उसे बचाने गया तो वह भी झुलस गया। दोनों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने संजू की हालत गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखुपर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। संजू की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टामर्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। वहीं, उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें