फोटो गैलरी

Hindi Newsपिछड़ा वर्ग के साथ धोखा कर रही सपा सरकार: स्वामी प्रसाद

पिछड़ा वर्ग के साथ धोखा कर रही सपा सरकार: स्वामी प्रसाद

भारतीय जनता पार्टी की पिछड़ा वर्ग की रैली में सोमवार को मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश सरकार पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के लोगों को ठगने का काम कर...

पिछड़ा वर्ग के साथ धोखा कर रही सपा सरकार: स्वामी प्रसाद
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 07 Nov 2016 04:22 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी की पिछड़ा वर्ग की रैली में सोमवार को मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश सरकार पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के लोगों को ठगने का काम कर रही है। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मायावती कांशीराम के सम्मान को बेच रही हैं।

पिछड़ा वर्ग के लोगों से भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आज मैं सावधान करने आया हूँ कि पूरे प्रदेश में अपराध का राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में मीडिया को भी नहीं बख्शा जा रहा है। बुलन्दशहर का जिक्र करते हुए कहा कि इस समय में सपा की सरकार से जनता ऊब चुकी है। मथुरा कांड का जिक्र किया और कहा कि मायावती कांशीराम के सम्मान बेच रही हैं। बसपा में तो सिर्फ रुपया कमाई का काम चल रहा है। इसीलिए मैं बसपा से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होकर पिछड़ा वर्ग के लोगों को जगाने का काम कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा को अपनी पार्टी समझने की कोशिश करें। किसी के बहकावे में मत फंसना। मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी। कहा कांग्रेस तो खत्म हो चुकी है। बसपा हमारे इस्तीफा से तीसरे नम्बर पर है। सपा से भी पिछड़े वर्ग के लोग टूट चुके हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी व प्रेम नारायण पांडे, सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें