फोटो गैलरी

Hindi Newsतिसरी में एक अदद पुल को तरस रही है किल्ली नदी

तिसरी में एक अदद पुल को तरस रही है किल्ली नदी

दो राज्यों को जोड़ने वाली गिरिडीह जिला के तिसरी प्रखंड व जमुई जिला के बॉर्डर पर अवस्थित किल्ली नदी एक अदद पुल के लिए तरस रही है। किल्ली नदी में पुल बनने से बिहार के जमुई व मुंगेर आदि की दूरी बहुत ही...

तिसरी में एक अदद पुल को तरस रही है किल्ली नदी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Apr 2017 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

दो राज्यों को जोड़ने वाली गिरिडीह जिला के तिसरी प्रखंड व जमुई जिला के बॉर्डर पर अवस्थित किल्ली नदी एक अदद पुल के लिए तरस रही है। किल्ली नदी में पुल बनने से बिहार के जमुई व मुंगेर आदि की दूरी बहुत ही कम हो जाएगी। बता दें कि किल्ली नदी तिसरी प्रखंड के खटपोंक पंचायत अन्तर्गत झारखंड बिहार की सीमा पर अवस्थित है। नदी के आस पास खटपोंक, कानीचिहार, लोहराडीह, भोक्ताडीह, देवानजोत, रिजनी, करनपुरा सहित बिहार के गगनपुर, सिमराढाब, बोंगी, गड़ाई आदि काफी आबादी वाली कई गांव हैं। लेकिन नदी पर पुल नहीं रहने के कारण लोगों को आने जाने में भारी परेशानी होती है।

उक्त नदी पर पुल बन जाने से तिसरी से जमुई की दूरी 50 किलो मीटर कम हो जाएगी। लोग आसानी से बिहार के जमुई व मुंगेर जा सकेंगे। बिहार के लोग भी आसानी से तिसरी, गावां, गिरिडीह आ सकेंगे। यही नहीं कांवरियों को भी बोल बम व सुल्तानगंज जाने के लिए काफी कम दूरी तय करनी पड़ेगी। हर नजरिए से यह रास्ता आसान व सुलभ हो जाएगा। अंग्रेजों के जमाने में बना था पुल अंग्रेजी हुकूमत के समय किल्ली नदी में पुल बनाया गया था। लेकिन अब वह पुल टूट कर बिखर गया है। जिसके कारण लोगों को नदी में पानी में उतरकर पार करना पड़ता है।

मुखिया ने विधायक का कराया ध्यान आकृष्ट

खटपोंक के मुखिया सहदेव यादव ने किल्ली नदी में पुल बनवाने के लिए स्थानीय विधायक राजकुमार यादव का ध्यान आकृष्ट कराया है और उक्त स्थल पर पुल बनवाने के लिए गुहार लगाई है। मुखिया श्री यादव ने आलाधिकारी से भी उक्त नदी पर पुल बनाने की गुहार लगाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें