फोटो गैलरी

Hindi Newsहोली पर भक्ति के रंग में रंगा जैनियों का तीर्थस्थल मधुबन

होली पर भक्ति के रंग में रंगा जैनियों का तीर्थस्थल मधुबन

मधुबन। प्रतिनिधि होली महोत्सव की पूर्व संध्या फाल्गुन पूनम की रात में भक्ति के रंग में रंगा मधुबन। होली महोत्सव को ले शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर जी में जुटे हजारों श्रद्धालु। इस दौरान कई धार्मिक...

होली पर भक्ति के रंग में रंगा जैनियों का तीर्थस्थल मधुबन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 12 Mar 2017 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

मधुबन। प्रतिनिधि होली महोत्सव की पूर्व संध्या फाल्गुन पूनम की रात में भक्ति के रंग में रंगा मधुबन। होली महोत्सव को ले शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर जी में जुटे हजारों श्रद्धालु। इस दौरान कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।होली महोत्सव को लेकर अद्भुत साज सज्जा व दुधिया रोशनी से मधुबन नहाया हुआ है। झारखण्ड-बिहार की सर्वोच्च चोटी पारसनाथ पर्वत की गोद में बसा मधुबन नगरी होली महोत्सव की पूर्व संध्या पूनम की रात दुधिया रोशनी से नहाया मधुबन लोगों को खूब लुभा रहा है। पूनम की चांदनी रात व चाइना लाइट से सजा धर्मशालाएं बरबस लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। हज़ारों की संख्या में तीर्थयात्री भक्ति के रंग में सराबोर हैं। बाबा के भक्ति भाव में लोग विभोर हैं। सुबह से लेकर देर रात तक भक्ति की भजन गंगा में होली का गुलाल उड़ रहा है। होली महोत्सव को ले यूँ तो पूरा मधुबन को आकर्षक रूप से सजाया संवारा गया है, पर जैन श्वेताम्बर सोसाइटी स्थित भोमिया बाबा का मंदिर को वृहत तरीके से सजाया संवारा गया है। होली की पूर्व संध्या फाल्गुन पूनम के दिन विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा रातभर बाबा का जागरण चल रहा है। महाआरती के बाद विभिन्न प्रांतों से मधुबन आये मंडली व कलाकारों को प्रबंधन के द्वारा बाबा की भक्ति के लिए 40 मिनट समय दिया गया है। कम समय में कलाकार अद्भुत भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया। क्या बच्चे क्या बूढ़े बाबा की भक्ति में रातभर जमकर बाबा की भक्ति का आनंद उठाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें