फोटो गैलरी

Hindi Newsअर्टिका कार बेकाबू होकर खाई में पलटी

अर्टिका कार बेकाबू होकर खाई में पलटी

स्थानीय थाना क्षेत्र के उसियां-दिलदारनगर मार्ग पर स्थित एक स्कूल के समीप रविवार की देर रात तिलकोत्सव कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की एक अर्टिका कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी। हादसे में कार में...

अर्टिका कार बेकाबू होकर खाई में पलटी
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 24 Apr 2017 01:20 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय थाना क्षेत्र के उसियां-दिलदारनगर मार्ग पर स्थित एक स्कूल के समीप रविवार की देर रात तिलकोत्सव कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की एक अर्टिका कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी। हादसे में कार में सवार अधिवक्ता की मौत हो गयी। अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। काफी देर बाद पुलिस शव की पहचान कर पायी। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले लाल मोहन राय की पुत्री की शादी बिहार जिले के रामगढ़ क्षेत्र के किसी गांव में तय थी। रविवार को सभी लोग अलग-अलग वाहनों से रामगढ़ इलाके में लड़के पक्ष के घर पर तिलक चढ़ाने के लिए गये हुए थे। रात्रि करीब डेढ़ बजे तिलकोत्सव कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कुछ लोग अर्टिका कार में सवार होकर वापस नगर क्षेत्र के लिए लौट रहे थे। इस दौरान उसियां-दिलदारनगर सड़क पर स्थित एसकेवीएम स्कूल के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गयी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकालने के बाद उन्हें इलाज के लिए किसी वाहन से जिला अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान सुधीर कुमार सिंह निवासी ददरीघाट थाना शहर कोतवाली के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक पेशे से अधिवक्ता है। घायलों में प्रदीप कुमार राय, सुशील कुमार राय, अभिषेक राय व अजय राय निवासी शहर कोतवाली शामिल हैं। एसओ विपिन सिंह ने बताया कि इस मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें