फोटो गैलरी

Hindi Newsवसुंधरा में सीवर लाइन बंद होने से लोग परेशान

वसुंधरा में सीवर लाइन बंद होने से लोग परेशान

ट्रांस हिंडन। वसुंधरा सेक्टर-4 बी में सीवर लाइन बंद होने से लोग परेशान हैं। यहां पर एक सप्ताह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी है। बुधवार को निगम में शिकायत करने पर सीवर की सफाई नहीं की गई। वसुंधरा...

वसुंधरा में सीवर लाइन बंद होने से लोग परेशान
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Feb 2017 08:12 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रांस हिंडन। वसुंधरा सेक्टर-4 बी में सीवर लाइन बंद होने से लोग परेशान हैं। यहां पर एक सप्ताह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी है। बुधवार को निगम में शिकायत करने पर सीवर की सफाई नहीं की गई। वसुंधरा सेक्टर-4 बी में मुख्य सीवर लाइन बंद हो गई। इस वजह से सीवर लाइन से गंदा पानी निकल रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। वसुंधरा सेक्टर-4बी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष योगेश त्यागी ने बताया कि नगर निगम में लिखित में शिकायत की गई। इसके बावजूद सुपर शकर मशीन से सीवर की सफाई नहीं की गई। इससे लोगों में काफी आक्रोश है। इस संबंध में अवर अभियंता योगेन्द्र यादव ने बताया कि मुख्यालय से मशीन मांगी गई है। मशीन के मिलते ही मुख्य सीवर लाइन की सफाई कराई जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें