फोटो गैलरी

Hindi Newsधरती दिवस पर स्कूलों में हुए कई कार्यक्रम

धरती दिवस पर स्कूलों में हुए कई कार्यक्रम

ट्रांस हिंडन। एलन हाउस पब्लिक स्कूल में शनिवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने इस मौक पर कई प्रजातियों के पौधे लगाए। साथ ही...

धरती दिवस पर स्कूलों में हुए कई कार्यक्रम
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Apr 2017 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रांस हिंडन। एलन हाउस पब्लिक स्कूल में शनिवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने इस मौक पर कई प्रजातियों के पौधे लगाए। साथ ही धरती को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के लिए संकल्प भी लिया। बच्चों ने पोस्टर बनाए और सुंदर धरा नाम की लघु नाटिका का मंचन किया। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें धरती से लगाव रखने और उसकी देखभाल की सीख दी गई। प्रधानाचार्या डॉ. कल्पना माहेश्वरी ने बच्चों को पृथ्वी के संरक्षण की शपथ दिलाई। वहीं सेंट टेरसा स्कूल में आठवीं के छात्रों ने बताया कि कैसे आदमी ही धरती का दुश्मन बन गया है। बच्चों ने पानी, पेड़, बिजली व अन्य संसाधनों की बचत कर पृथ्वी को समृद्ध करने के तरीके बताए। नर्सरी और केजी के छात्र-छात्राओं ने पेड़-पौधों जैसे ड्रेस पहनकर जंगल के दृश्य दर्शाए। स्कूल की शिक्षा निदेशक रेनू श्रीवास्तव ने बच्चों को पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त कराने का संकल्प दिलाया।शांति मार्च निकाला सूर्य नगर के विद्या भारती स्कूल में पृथ्वी दिवस के मौके पर शांति मार्च निकाला गया। मार्च में दो सौ बच्चे शामिल हुए। मार्च सूर्य नगर, बृज विहार, रामपुरी और चंद्र नगर होते हुए स्कूल में ही खत्म हुआ। पर्यावरणविद् विजयपाल बघेल ने बतौर मुख्य अतिथि बच्चों को पर्यावरण की सुरक्षा की महत्ता समझाई। वहीं, डीपीएस इंदिरापुरम में पृथ्वी दिवस के मौके पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें