फोटो गैलरी

Hindi Newsनिगम पार्षद का चुनाव लडऩे के लिए कर रहा था तस्करी

निगम पार्षद का चुनाव लडऩे के लिए कर रहा था तस्करी

सिहानी गेट पुलिस ने गांजे की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 20 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी निगम पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर...

निगम पार्षद का चुनाव लडऩे के लिए कर रहा था तस्करी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 25 May 2017 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सिहानी गेट पुलिस ने गांजे की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 20 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी निगम पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। चुनाव खर्च के लिए उसने तस्करी का धंधा शुरू किया था। पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।

क्षेत्राधिकारी द्वितीय ने बताया कि पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में जांच कर रहे थे। बुधवार देर शाम को सिहानी चुंगी चौकी इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह ने अपाचे बाइक सवार दो लोगों को पकड़ा। उनके पास से प्लास्टिक के बोरे में 20 किलो गांजा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों में सतीश उर्फ कालू निवासी विजयनगर और धीरज उर्फ अभय निवासी छपरा बिहार शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी विजयनगर क्षेत्र में पानी का प्लांट चलाते हैं। वे पानी की सप्लाई के साथ साथ गांजा की भी तस्करी कर रहे थे। सतीश निगम पार्षद का चुनाव लड़ना चाहता था। इसके लिए तस्करी कर पैसे जमा कर रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें