फोटो गैलरी

Hindi Newsगया में पकड़े गये आतंकी को हजारीबाग ले गई पुलिस

गया में पकड़े गये आतंकी को हजारीबाग ले गई पुलिस

गया में गिरफ्तार आतंकी मो. गुलाम सरवर को हजारीबाग पुलिस अपने साथ लेकर गई। शुक्रवार की रात उसे गया के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के धरमूचक गांव से पकड़ा गया था। पटना की एटीएस, झारखंड की हजारीबाग पुलिस और...

गया में पकड़े गये आतंकी को हजारीबाग ले गई पुलिस
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Feb 2017 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

गया में गिरफ्तार आतंकी मो. गुलाम सरवर को हजारीबाग पुलिस अपने साथ लेकर गई। शुक्रवार की रात उसे गया के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के धरमूचक गांव से पकड़ा गया था। पटना की एटीएस, झारखंड की हजारीबाग पुलिस और गया पुलिस के सहयोग से उसे दबोचा गया था। मो. गुलाम सरवर पर हजारीबाग में 2002 में हुए आतंकी मुठभेड़ में शामिल होने का आरोप है। इस मुठभेड़ में पाकिस्तान का एक आतंकी मारा गया था।

पुलिस के अधिकारी बताते हैं कि साल 2002 में कोलकाता स्थित अमेरिकी सूचना केन्द्र पर हमले के बाद आतंकी भागकर हजारीबाग में छुप गये थे। हमले की जांच में जुटी पुलिस आतंकियों के ठिकाने पर पहुंची। यहां पुलिस की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। इसमें पाकिस्तान का एक आतंकी मारा गया था। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दूसरे आतंकी भागने में सफल रहे थे। उनमें मो. गुलाम सरवर भी था। काफी दिनों से एटीएस व हजारीबाग पुलिस मो. सरवर को तलाश कर रही थी।

सिटी एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि एटीएस को मो. सरवर के बथानी थाना क्षेत्र में छुपकर रहने की पुख्ता सूचना मिली थी। गया पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी में सहयोग किया। मो. सरवर को हजारीबाग पुलिस अपने साथ ले गई। इधर, मो. सरवर की गिरफ्तारी के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी रौशन जहां का कहना है कि उनके पति मजदूर हैं, आतंकी नहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें