फोटो गैलरी

Hindi Newsकोहरा व कनकनी पर कांपा शहर

कोहरा व कनकनी पर कांपा शहर

गयागया में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घना कोहरा और कनकनी से शहर कांप रहा है। गुरुवार को अधिकतम 16.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप नहीं निकलने के कारण अधिकतम तापमान...

कोहरा व कनकनी पर कांपा शहर
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 08 Dec 2016 07:34 PM
ऐप पर पढ़ें

गया

गया में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घना कोहरा और कनकनी से शहर कांप रहा है। गुरुवार को अधिकतम 16.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप नहीं निकलने के कारण अधिकतम तापमान काफी लुढ़क गया। 24 घंटे में 4 डिग्री गिरकर सामान्य से 9 डिग्री नीचे आ गया। इसी कारण दिन में कड़ाके की ठंड रही। न्यूनतम तापमान दूसरे दिन भी सामान्य रहा। सुबह नमी 98 और शाम में 87 फीसदी रहने के कारण कोहरे का असर रहा और दिनभर धूप नहीं निकली।

सुबह से शाम तक ठंड से लोग ठिठुरते रहे। घने कोहरे का असर तो पिछले चार दिनों से लेकिन गुरुवार को पूरे दिन इसका असर रहा। सुबह 5.30 बजे तो एकदम पास की चीज वस्तु नहीं दिखी। 7 बजे 50 मीटर से दूर की चीज नजर नहीं आ रहा था। 8 बजे 100 और 10 बजे के बाद 1000 विजिबलिटी रही। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम का मिजाज में भारी बदलाव का अनुमान नहीं है। आर्द्रता अधिक रहने के कारण सुबह घने कोहरा व दोपहर बाद ही धूप निकलने की संभावना है।

दिनभर नहीं निकली धूप, घरों में दुबके रहे लोग

इस सीजन में गुरुवार का दिन सबसे सर्द रहा। सुबह घना कोहरा और ओस गिरने के कारण हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी रही। दिनभर धूप नहीं निकलने के कारण ठंड का सताना जारी। कड़ाके की सर्दी के कारण घरों में दुबके रहे लोग। पछुआ और नमी के बीच सबसे ज्यादा परेशानी गाड़ियों से आवाजाही करने वालों की हुई। घर से लेकर सड़क किनारे लोग अलाव तापते नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार नमी की मात्रा घटने पर कोहरे का असर कम होने और आसमान साफ होने पर न्यूनतम तापमान गिरेगा। शुक्रवार को न्यूनतम 10 और अधिकतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 11 दिसम्बर से कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें