एडमिट कार्ड नहीं जारी होने को लेकर हंगामा
खिजरसराय। एक संवादाताखिजरसराय में शनिवार को कुछ छात्राओं के इंटरमीडिए का एडमिट कार्ड नहीं मिला। इसको लेकर प्रोजेक्ट शिवा कन्या बालिका विद्यालय की छात्राओं ने हंगामा किया। छात्राओं ने खिजरसराय-गया...
खिजरसराय। एक संवादाता
खिजरसराय में शनिवार को कुछ छात्राओं के इंटरमीडिए का एडमिट कार्ड नहीं मिला। इसको लेकर प्रोजेक्ट शिवा कन्या बालिका विद्यालय की छात्राओं ने हंगामा किया। छात्राओं ने खिजरसराय-गया मार्ग को घंटों जाम कर स्कूल के प्रचार्य अर्जुन प्रसाद सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्राओं का आरोप था कि स्कूल की लापरवाही की वजह से उनका इंटर का एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ है। सूचना के बाद बीडीओ रितेश कुमार और थाना अध्यक्ष गौरव सिंधु मौके पर पहुंचे और छात्राओं को शांत कराया। इसके बाद छात्राएं सड़क से हटीं। वहीं इस बाबत स्कूल प्रचार्य अर्जुन प्रसाद सिंह ने बताया कि वे बोर्ड ऑफिस के संपर्क हैं। इस तरह की समस्याएं कई स्कूलों के साथ आई हैं। बोर्ड के तरफ से उन्हें समाधान का आश्वासन दिया गया है।