फोटो गैलरी

Hindi Newsमोदी जापान से लाएंगे बुलेट ट्रेन

मोदी जापान से लाएंगे बुलेट ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया बुलेट ट्रेन का वादा जल्द पूरा होने जा रहा है। असल में जापान, भारत को प्रौद्योगिकी वित्तीय और इस ट्रेन के संचालन में सहयोग के लिए राजी हो गया है। जापान यात्रा...

मोदी जापान से लाएंगे बुलेट ट्रेन
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 01 Sep 2014 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया बुलेट ट्रेन का वादा जल्द पूरा होने जा रहा है। असल में जापान, भारत को प्रौद्योगिकी वित्तीय और इस ट्रेन के संचालन में सहयोग के लिए राजी हो गया है। जापान यात्रा के तीसरे दिन पीएम मोदी और उनके समकक्ष शिंजो अबे ने सोमवार को बुलेट ट्रेन समेत सामरिक,आर्थिक और सांस्कृतिक स्तरों के कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

स्मार्ट सिटी बनाने में मिलेगी मदद: दोनों देशों के पीएम की द्विपक्षीय वार्ता के बाद मोदी और अबे ने सोमवार को एक संयुक्त प्रेसवार्ता की। इस दौरान बताया गया कि जापान,भारत में बुनियादी ढांचा सुविधाओं, स्मार्ट  सिटी  निर्माण समेत कई परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए पांच साल में 35 अरब डॉलर (2.1 लाख करोड़) से अधिक का निवेश करेगा।

परमाणु समझौता नहीं पर वार्ता होगी तेज: भारत अमेरिका संग हुए असैन्य परमाणु समझौते की तरह जापान के साथ भी ऐसा समझौता चाहता था लेकिन टोक्यो उत्सुक नहीं दिखा। हालांकि मोदी और अबे ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस मुद्दे पर वार्ता तेज करें,ताकि जल्द इसे अंतिम स्वरूप दिया जा सके।

रक्षा उपकरणों और प्रौद्योगिकी में सहयोग: शिखर वार्ता के दौरान मोदी और अबे ने अपनी सामरिक भागीदारी में द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के महत्व पर बल दिया। इस दौरान दोनों जमीन और समुद्र पर उतर सकने वाले यूएस-2 नभ-जल विमान भारत को बेचने संबंधी बातचीत को तेज करने पर भी सहमत हो गए।

गंगा शुद्धिकरण में सहयोग का वादा: जापान ने मोदी सरकार की महत्वपूर्ण गंगा शुद्धिकरण योजना के लिए भी अहम सहयोग करने का वादा किया है। इतना ही नहीं अबे ने द्विपक्षीय वार्ता में वैश्विक स्थिति पर भी चर्चा की गई। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार पर भी दोनों पीएम के बीच चर्चा हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें