फोटो गैलरी

Hindi Newsलो जी 'बालिग' हो गया गूगल, जानें क्या है Google की सही स्पेलिंग

लो जी 'बालिग' हो गया गूगल, जानें क्या है Google की सही स्पेलिंग

आज दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल का जन्मदिन है। जी हां, गूगल आज 18 साल का हो गया है। लेकिन आज का दिन इसलिए ज्यादा खास है क्योंकि आज गूगल 'बालिग' हो गया है। इस खास मौके पर गूगल...

लो जी 'बालिग' हो गया गूगल, जानें क्या है Google की सही स्पेलिंग
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 27 Sep 2016 11:10 AM
ऐप पर पढ़ें

आज दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल का जन्मदिन है। जी हां, गूगल आज 18 साल का हो गया है। लेकिन आज का दिन इसलिए ज्यादा खास है क्योंकि आज गूगल 'बालिग' हो गया है। इस खास मौके पर गूगल ने खुद के लिए एक डूडल तैयार किया है। 

गूगल की उम्र पर बहस

साल 1998 में गूगल ने अपना पहला जन्मदिन मनाया था, लेकिन तारीख को लेकर बहस जारी थी। पिछले कुछ सालों में ये तय हो गया है कि गूगल आधिकारिक रूप से 27 सितंबर को ही अपना जन्मदिन मनाएगा। साल 2006 के बाद से गूगल इसी दिन अपना जन्मदिन मनाते आया है। इस हिसाब से आज गूगल का 18वां जन्मदिन है। 

अब आपको हम गूगल के इतिहास से रू-ब-रू कराते हैं 

साल 1998 के 4 सितंबर को गूगल दुनिया के सामने पहली बार आया था। पर इसका जन्मदिन कब मनाया जाए इसको लेकर काफी बहस चलती रही। कई तारीख सामने आई, लेकिन साल 2006 से गूगल 27 सितंबर को ही अपना बर्थडे मनाते आ रहा है। लैरी पेज और सर्जी ब्रिन के हाथों गूगल की स्थापना हुई है।

गूगल नहीं, बैकरब था सर्च इंजन

क्या आप जानते हैं कि गूगल की असल स्पेलिंग क्या है। वैसे तो अंग्रेजी में लिखा जाता है google, लेकिन असल में यह googol की गलत स्पेलिंग है। पेज और ब्रेन ने पहले इसका नाम बैकरब रखा था। बाद में नाम गूगल रखा गया। 

साल 1997 में कंपनी ने डोमेन रजिस्टर कराया और इसका नाम गूगल रख दिया गया। साल 2002 में गूगल ने पहली बार डूडल दिया। वैसे तो गूगल हर किसी इवेंट या किसी महान व्यक्ति को सम्मानित करने के लिए डूडल तैयार करता है। लेकिन अपने जन्मदिन पर भी हर साल एक डूडल तैयार करता है।

गूगल से जुड़ी सभी खबरें यहां पढ़ें

आज गूगल विश्व की सबसे शक्तिशाली सर्च इंजन है, जहां आपको किसी भी चीज की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सकती है। पहले कंपनी का मकसद था कि वो बस दूसरी वेबसाइट्स की डिटेल्स इसमें देगा, लेकिन फिर इरादा बदल गया और गूगल एक ऐसा प्लैटफॉर्म बन गया जहां दुनिया भर की जानकारी आसानी से एक ही जगह मिल सकती है। हर कोई एक क्लिक के  साथ अपनी राहें आसान कर सकता है।

डूडल का इतिहास 

गूगल के डूडल का इतिहास कुछ ऐसा है। जब भी किसी महान व्यक्ति का जन्मदिन या एनीवर्सरी होती है, कोई बड़ा इवेंट या कोई हॉलीडे उस खास दिन पर डूडल बनाकर गूगल उसे सम्मानित करता है। 30 अगस्त 1998 को पहली बार गूगल ने डूडल बनाया था। डेडिस्ट आर्ट फेस्टिवल को डूडल दिया था। उसके बाद साल 2009  में डूडल टीम तैयार हुई। 10 लोगों की इस टीम ने एक बार में 400 डूडल बनाए। इस टीम का हिस्सा 4 इंजीनियर, दो प्रोड्यूसर और तीन कुत्ते थे। फिर ये सिलसिला शुरू हो गया। साल 2010 के जनवरी में पहली बार एनिमेटेड डूडल बना। उसी साल 21 मई को इंटरेक्टिव डूडल बना। साल 2011 में सबसे लोकप्रिय डूडल बना।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें