फोटो गैलरी

Hindi Newsफिसलने वाले फर्श पर भी आसानी से चलेगा ये होवरबोर्ड

फिसलने वाले फर्श पर भी आसानी से चलेगा ये होवरबोर्ड

फिल्मों में आपने खुद ब खुद चलने वाले स्केट्स देखे होंगे जिन्हें होवरबोर्ड कहा जाता है। अगर आप भी इसी तरह का होवरबोर्ड लेने का मन बना रहे हैं तो बाजार में ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं। बाजार में ऐसा ही खास...

फिसलने वाले फर्श पर भी आसानी से चलेगा ये होवरबोर्ड
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 13 Feb 2017 01:33 PM
ऐप पर पढ़ें

फिल्मों में आपने खुद ब खुद चलने वाले स्केट्स देखे होंगे जिन्हें होवरबोर्ड कहा जाता है। अगर आप भी इसी तरह का होवरबोर्ड लेने का मन बना रहे हैं तो बाजार में ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं। बाजार में ऐसा ही खास होवरबोर्ड मौजूद है जिसका नाम Swagway X1 Hoverboard है।

यह फिसलन भरी टाइल, फर्स और ऊबड़ खाबड़ सड़कों पर भी आसानी से चल सकता है। चार रंगों में मिलने वाले इस होवरबोर्ड को उसी की वेबसाइट https://swagtron.in/ से खरीद सकते हैं। एल्यूमिनियम व्हील वाला यह होवरबोर्ड 100 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है। इसकी बैटरी 2 से 3 तीन घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाती है। इसके बाद यह 20 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। कंपनी का कहना है कि इसमें टॉप क्वालिटी की बैटरी लगाई है। इसकी अधिकतम स्पीड 16 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें