फोटो गैलरी

Hindi Newsमजदूरी मांगने पर महिला को पीटा, केस दर्ज

मजदूरी मांगने पर महिला को पीटा, केस दर्ज

चकलवंशी में धान की कटाई के लिए मजदूरी पर ले गई महिला को मजदूरी मांगने पर मारा पीटा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज...

मजदूरी मांगने पर महिला को पीटा, केस दर्ज
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 23 Nov 2016 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

चकलवंशी में धान की कटाई के लिए मजदूरी पर ले गई महिला को मजदूरी मांगने पर मारा पीटा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर इलाज के लिए महिला को सीएचसी मियांगज में भर्ती कराया है।

आसीवन थाना क्षेत्र के औराई गांव निवासी कल्लू यादव ने अपने खेत में खड़ी धान की फसल की कटाई के लिए गांव की ही निवासी राम भरोसे की पत्नी कमला को लेकर गया था। जब धान की कटाई उसने कर दी और मजदूरी मांगी, तो आरोपी ने तय मजदूरी देने से मना कर दिया।

तब महिला ने शिकायत करने की बात कही, तो उसे यह बात नागवार गुजरी और डंडों से पीट दिया। जिससे महिला को गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना प्रभारी रनधा यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर लिया गया है और घायल महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें