फोटो गैलरी

Hindi Newsफतेहपुर में किशोरी को अगवा करने की कोशिश

फतेहपुर में किशोरी को अगवा करने की कोशिश

खखरेरू में एक घर में किशोरी को अकेला देखकर गांव का ही एक युवक उसे उठा ले गया, किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दौड़ाया तो आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग निकला। सुबह परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज...

फतेहपुर में किशोरी को अगवा करने की कोशिश
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Mar 2017 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

खखरेरू में एक घर में किशोरी को अकेला देखकर गांव का ही एक युवक उसे उठा ले गया, किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दौड़ाया तो आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग निकला। सुबह परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव के एक घर में किशोरी को उठाने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि सोमवार को किशोरी के नाना की तेरहवीं रविवार को थी। जिसमें शामिल होने के लिए उसकी मां और पिता चले गए थे। इधर घर पर किशोरी अकेले थी। किशोरी को अकेला देख गांव का ही बुल्लू पासवान घर में घुस गया और किशोरी को जबरन अपने साथ ले जाने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर बगल के घर में सो रही चाची की नींद खुल गई। चाची ने भी शोर मचाया तो पासपड़ोस के लोग भी घरों से निकल आए। लोगों ने युवक को दौड़ाया तो वह किशोरी की छोड़कर भाग निकला। सुबह घर पहुंचे परिजनों ने थाने जाकर बुल्लू पासवान के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें