फोटो गैलरी

Hindi Newsमनांवा में आग से ग्रामीण की गृहस्थी जलकर राख

मनांवा में आग से ग्रामीण की गृहस्थी जलकर राख

क्षेत्र के मनांवा गांव में रविवार को अचानक महेन्द्र प्रताप पुत्र श्रीकृष्ण के घर में आग लग गई। इस दौरान महेन्द्र अपनी बहन रक्षा के साथ उसकी ससुराल असालत गंज और पिता खेतों पर गया था। घर में ताला बंद...

मनांवा में आग से ग्रामीण की गृहस्थी जलकर राख
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Mar 2017 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के मनांवा गांव में रविवार को अचानक महेन्द्र प्रताप पुत्र श्रीकृष्ण के घर में आग लग गई। इस दौरान महेन्द्र अपनी बहन रक्षा के साथ उसकी ससुराल असालत गंज और पिता खेतों पर गया था। घर में ताला बंद था।

आग की लपटें उठने से ग्रामीणों की निगाह जब आग पर गई तो उन्होंने राहत कार्य शुरू करने के साथ मामले की जानकारी महेन्द्र को मोबाइल से दी। ग्रामीणों ने भी अपने संसाधनों से घण्टों मशक्कत करते आग पर काबू पाया लेकिन महेन्द्र की गृहस्थी अनाज सब जलकर राख हो गया। पीड़ित के मुताबिक आग लगने से एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें