फोटो गैलरी

Hindi Newsआग से झुलसे सफाई कर्मी ने तोड़ा दम

आग से झुलसे सफाई कर्मी ने तोड़ा दम

आग से झुलसे सफाई कर्मी ने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर जब घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अलावा अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। नगर पंचायत शमसाबाद के...

आग से झुलसे सफाई कर्मी ने तोड़ा दम
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Apr 2017 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

आग से झुलसे सफाई कर्मी ने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर जब घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अलावा अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

नगर पंचायत शमसाबाद के मोहल्ला तिवारियान टोला निवासी सफाई कर्मी अशोक कुमार ने गृह कलह में सोमवार को घर में ही आग लगा ली थी । इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख परिजन उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां रात 12.30 बजे सफाई कर्मी अशोक ने दम तोड़ दिया। इस मामले की जानकारी डाक्टर ने मीमो भेजकर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने जानकारी की और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घर पर मां विद्यावती, पत्नी आरती, परिवार के अन्य सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के छह बच्चे हैं इसमें बादल, सेतुल, कुंदन, रानी, रेयांश, गगन हैं। इनको परिवार के लोग तसल्ली बंधा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें