फोटो गैलरी

Hindi Newsखेत पर सो रहे ग्रामीण को गोली मारी

खेत पर सो रहे ग्रामीण को गोली मारी

पुरानी रंजिश में शनिवार रात एक ग्रामीण को गोली मार दी गई। उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना की जानकारी पर कायमगंज सीओ ने गांव जाकर परिजनों से जानकारी...

खेत पर सो रहे ग्रामीण को गोली मारी
Sun, 28 May 2017 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

पुरानी रंजिश में शनिवार रात एक ग्रामीण को गोली मार दी गई। उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना की जानकारी पर कायमगंज सीओ ने गांव जाकर परिजनों से जानकारी की।

कंपिल थाना क्षेत्र चिकनैइया गांव निवासी रामऔतार घर के निकट खेत पर शनिवार रात आहते पर सोए थे। वह जानवरों क रखवाली करने के लिए हर रोज सोने आते है। रात नौ बजे के करीब पांच लोग आहते में घुस आए । मवेशियों के चौकने पर वह जाग गए । जब उन्होने अवैध असलहों से लैस लोगों को देखा तो वह जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागने का प्रयास करने लगे। इस बीच एक ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके कंधे और सीने के पास जा लगी । गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए। इस हमलावर मौके से भाग गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी मौके पर जांच पड़ताल की । घायल को इलाज के लिए कायमगंज सीएचसी पर ले जाया गया। यहां पर हालत को देखते हुए रात 1 बजे के करीब लोहिया अस्पताल में लाया गया । यहां पर उसे भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। घायल ने बताया कि परिवार के भतीजे ने साथियों के साथ हमला किया है। एक माह पूर्व झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में हमला किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें