फोटो गैलरी

Hindi Newsपरिजन सोते रहे और चोर ले उड़े माल

परिजन सोते रहे और चोर ले उड़े माल

उखरा गांव में मंगलवार रात दो घरों से चोर लाखों का माल उड़ा ले गए। परिजन छत पर सोते रहे और भनक भी नहीं लगी। बुधवार सुबह जब घर में सामान बिखरा देखा तो जानकारी हुई। इस पर हल्ला मच गया। पुलिस ने मौके पर...

परिजन सोते रहे और चोर ले उड़े माल
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Apr 2017 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

उखरा गांव में मंगलवार रात दो घरों से चोर लाखों का माल उड़ा ले गए। परिजन छत पर सोते रहे और भनक भी नहीं लगी। बुधवार सुबह जब घर में सामान बिखरा देखा तो जानकारी हुई। इस पर हल्ला मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।

उखरा गांव निवासी नरेंद्र दीक्षित मंगलवार की रात अपने परिजनों के साथ छत पर सो रहे थे। रात में चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए और अलमारी, बक्से तोड़कर कीमती सामान उठा ले गए। सुबह जब परिजन जागे तो घर में सामान बिखरा पड़ा देखा। इस पर आस पास के लोगों को जानकारी दी गई। गृह स्वामी ने बताया कि चोर घर से पांच हजार रुपए की नगदी के साथ साथ तीन अंगूठी, चेन, झुमकी के अलावा अन्य कीमती सामान ले गए हैं। डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। इसी गांव के शंकरदयाल दीक्षित के घर में भी चोर रात घुसगए और यहां से कीमती माल ले गए। चोरी के सामान में एक लर, हार, पांच अंगूठी, कुंडल, झाले, करधनी, एलईडी, मोबाइल के अलावा तीस हजार की नगदी भी है। इनके यहां दो बच्चे नीचे सो रहे थे और अन्य परिजन छत के ऊपर थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर दीवार फांदकर दोनों घरों में घुसे। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। क्षेत्रीय दरोगा ने जाकर ग्रामीणों से बातचीत की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें