फोटो गैलरी

Hindi Newsफांसी पर लटकता मिला महिला का शव

फांसी पर लटकता मिला महिला का शव

छिबरामऊ इलाके के गांव राजापुर में एक महिला का शव घर के अंदर कमरे में लटकता मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बिना शव का आनन- फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया।विशुनगढ़...

फांसी पर लटकता मिला महिला का शव
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 08 Dec 2016 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

छिबरामऊ इलाके के गांव राजापुर में एक महिला का शव घर के अंदर कमरे में लटकता मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बिना शव का आनन- फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विशुनगढ़ थानाक्षेत्र के गांव राजापुर के रहने वाले सरोज कुमार की एक साल पहले सड़क हादसे में गांव के ही सामने शिवा शीतगृह के पास मौत हो गई थी। पत्नी विनीता ससुराल में ही तीन बच्चों के साथ रह रही थी। परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। बच्चों की परवरिश नहीं हो पा रही थी। ससुरालीजन सहयोग नहीं कर रहे थे। इसी से परेशान होकर विनीता रात में कमरे में फांसी के फंदे पर लटक गई।

सुबह होने पर परिजनों को जानकारी हुई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना आनन- फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका अपने पीछे तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें