फोटो गैलरी

Hindi Newsकंडक्टर की मौत के बाद हरियाणा रोडवेज का पहिया जाम

कंडक्टर की मौत के बाद हरियाणा रोडवेज का पहिया जाम

दिल्ली में एक कंडक्टर की मौत के बाद से गुरुवार को हरियाणा रोडवेज बल्लभगढ़ बस अड्डा परिसर में बसों का पूरी तरह चक्का जाम कर दिया गया। सिटी व सदर की सभी बसों को 9.40 मिनट के बाद से पूरी तरह रोक दिया...

कंडक्टर की मौत के बाद हरियाणा रोडवेज का पहिया जाम
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 01 Dec 2016 07:58 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में एक कंडक्टर की मौत के बाद से गुरुवार को हरियाणा रोडवेज बल्लभगढ़ बस अड्डा परिसर में बसों का पूरी तरह चक्का जाम कर दिया गया। सिटी व सदर की सभी बसों को 9.40 मिनट के बाद से पूरी तरह रोक दिया गया। इस दौरान रोडवेज कर्मचारी नेताओं व कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। बसों की आवाजाही नहीं होने के चलते यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज नेताओं का आरोप है कि रोडवेज दिल्ली टी.एम.जायदतियों के चलते कंडक्टर की मौत हुई है।  

दिल्ली में तैनात कंडक्टर सुंदर लाल निवासी गावं छाटा जिला झज्जर की बुधवार रात हृदयगति रूकने से मौत हो गई। कर्मचारी नेताओं का कहना था कि सुदंर लाल की कपडे़ उतरवा कर तलाशी ली गई। जिस कारण परेशान होकर उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह करीब 9.40 पर रोडवेज कर्मचारियों ने इक्टठे होकर बसों का पहिया जाम कर दिया। देर शाम तक एक भी बस रूट पर नहीं उतरी। इस दौरान यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। प्रदर्शनकारियों में राजसिंह प्रधान, कर्मचंद देशवाल, जयसिंह गिल, जितेंद्र धनखड़, राम आसरे, रविन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे। 

रोडवेज महाप्रबंधक रीगन कुमार: यातायात प्रबंधक पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। बसों की हड़ताल के चलते यात्रियों को काफी परेशानी हुई है। 

चंदेइया : सोहना शादी में जाना है। बस नहीं मिल रही है, अब घर वापिस जा रही हूं। 
वासदेव : गुरुग्राम काम के लिए जाना है। बस नहीं है। अब देखते किसी निजी वाहन से जाएंगे। 
करण : काम के लिए गुरुग्राम जाना है। एक घंटा हो चुका है, लेकिन बस नहीं मिली है। 
तरूण वर्मा : अलवर जाना है। बस नही मिल रही है। अब निजी बस से दिल्ली जा रहा हूं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें