फोटो गैलरी

Hindi Newsलखनऊ के केजीएमयू में मिले पांच दिनों से लापता सीओ अयोध्या

लखनऊ के केजीएमयू में मिले पांच दिनों से लापता सीओ अयोध्या

सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी लखनऊ स्थित किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में भर्ती हैं। वह सर्वाइकल बीमारी से पीड़ित बताए जा रहे हैं। छानबीन के दौरान उनकी लोकेशन अस्पताल में मिलने के बाद...

लखनऊ के केजीएमयू में मिले पांच दिनों से लापता सीओ अयोध्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 06 Mar 2017 02:33 PM
ऐप पर पढ़ें

सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी लखनऊ स्थित किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में भर्ती हैं। वह सर्वाइकल बीमारी से पीड़ित बताए जा रहे हैं। छानबीन के दौरान उनकी लोकेशन अस्पताल में मिलने के बाद महकमे ने चैन की सांस ली।

दरअसल, बीती दो मार्च से वह लापता हो गए थे। उनके कहीं जाने की सूचना किसी के पास नहीं थी। यहां तक कि फालोवर भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दे पा रहे थे। श्री द्विवेदी का सीयूजी और व्यक्तिगत मोबाइल नंबर दोनों ही बंद थे। ऐसे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव ने उनकी खोजबीन के आदेश दिए। छानबीन के बीच सीओ अयोध्या के केजीएमयू में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद महकमे ने चैन की सांस ली। एसएसपी श्री देव ने बताया कि बिना सूचना बाहर जाने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। हालांकि उनके केजीएमयू में भर्ती होने की जानकारी के बाद एसपी सिटी उदय शंकर सिंह उनका हालचाल लेने के लिए लखनऊ रवाना हो गए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो बीमारी से अधिक परेशान होने की वजह से श्री द्विवेदी अपने अधीनस्थों को ही मौखिक जानकारी दे पाए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें