राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
पर्दे से निकल अखबारों में छाए बॉलीवुड सितारे
First Published:28-12-10 03:10 PM
Last Updated:28-12-10 03:12 PM
फिल्मों में अच्छे बुरे अभिनय और बनते बिगड़ते रिश्तों के लिए खबरों में रहने वाले बॉलीवुड के सितारे इस वर्ष भी कई कारणों से खबरों का हिस्सा रहे। शाहरुख खान आईपीएल में पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों के पक्ष में आवाज उठाकर मुसीबत मोल ले बैठे तो जॉन अब्राहम को लापरवाही से बाइक चलाना महंगा पड़ा। इसी तरह की खबरों का सिलसिला बरस भर चलता रहा।
साल के शुरू में पदमश्री पुरस्कारों की सूची में सैफ अली खान का नाम आने से कई लोगों की त्यौरियां तन गईं। लेकिन सैफ ने स्वयं को विवाद से बचाने की कोशिश करते हुए कहा कि वह पुरस्कार के योग्य नहीं हैं और पदमश्री की गरिमा को कायम रखने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा वह जानते हैं कि दूसरे कई लोग उनसे अधिक योग्य हैं।
फरवरी में आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की उपेक्षा किए जाने पर उनके पक्ष में आवाज उठाकर शाहरुख खान परेशानी में फंस गए। शिवसेना ने उन पर गद्दार होने का आरोप लगाया। शिवसैनिकों ने उनकी फिल्म माइ नेम इज खान के पोस्टर फाड़े और सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन न होने देने की धमकी दी।
बहरहाल, फिल्म प्रदर्शित हुई और हाउसफुल गई। लेकिन शाहरुख की मुसीबत नहीं थमी। पाकिस्तान में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए धन जुटाने की खातिर 28 नवंबर को लंदन में एक शो में शाहरुख को भाग लेना था। लेकिन शिवसेना ने इस कार्यक्रम के खिलाफ प्रदर्शन किया और शाहरुख ने अपनी भागीदारी रद्द कर दी। शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे ने दो दिसंबर को पार्टी मुखपत्र सामना में शाहरुख खान के पाकिस्तान प्रेम को बेवकूफी की हद करार दिया।
सलमान खान ने सितंबर माह में पाकिस्तान के के7 टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में यह कहकर आफत मोल ले ली कि मुंबई हमलों को इतना तूल इसलिए दिया गया क्योंकि कुलीन लोगों को निशाना बनाया गया था। शिवसेना ने सलमान को राष्ट्र-विरोधी करार दे दिया। तीखी आलोचना के बीच सलमान को माफी मांगनी पड़ी।
मुंबई के एक अखबार में ऐश्वर्या राय की तबियत के बारे में झूठी खबर प्रकाशित होने की वजह से बच्चन परिवार ने इस बार फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह का बहिष्कार किया। फिल्मफेयर पुरस्कार उसी प्रकाशन समूह द्वारा दिए जाते हैं, जिसका यह अखबार है।
ऐश्वर्या को इस समारोह में एक प्रस्तुति भी देनी थी, लेकिन परिवार ने अखबार को एक कानूनी नोटिस भेजकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा। अखबार ने लिखा था कि ऐश्वर्या को पेट की टीबी है और इसके चलते वह गर्भधारण नहीं कर पा रहीं हैं। अमिताभ ने इसे पूरी तरह झूठ बताया था। बाद में अखबार प्रबंधन ने बिग बी से माफी मांगी।
इस साल अमिताभ बाघों को बचाने के लिए चलाए जा रहे सेव अवर टाइगर अभियान से जुड़ गए। अभियान के लिए धन जुटाने की खातिर हुई नीलामी में अमिताभ ने अपनी एक विदेशी घड़ी और दो डिजाइनर सन ग्लासेज भी नीलामी में रखे और 28 लाख रुपए व्यक्तिगत तौर पर दान में भी दिए। अभियान के लिए अभिषेक बच्चन, दीया मिर्जा, फुटबॉल खिलाड़ी वाइचुंग भूटिया, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी और सांसद प्रिया दत्त ने भी दान दिया।
आमिर खान की फिल्म पीपली लाइव का गीत महंगाई डायन भी इस साल चर्चा में रहा। एक ओर फिल्म के गीतकार और उनकी गायन मंडली ने आमिर से 11 लाख रुपए मांगे। विपक्षी दलों ने महंगाई के मसले पर सरकार को घेरने के लिए इस गीत के इस्तेमाल की गुजारिश की लेकिन आमिर ने इंकार कर दिया। यह गीत मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बड़वाई गांव में रहने वाले माध्यमिक शाला के शिक्षक गया प्रसाद प्रजापति ने लिखा और अपनी मंडली के साथ गया है।
मुंबई की एक अदालत ने 14 अक्टूबर को अभिनेता जॉन अब्राहम को वर्ष 2006 में लापरवाही से मोटर साइकिल चलाने के एक मामले में 15 दिन की साधारण कैद की सजा सुनाई, हालांकि उन्हें 1500 रुपए की जमानत पर तत्काल रिहा कर दिया गया। बांद्रा मजिस्ट्रेट अदालत ने जॉन पर 1500 रुपए का जुर्माना भी लगाया।
जॉन की मोटर साइकिल से सात अप्रैल 2006 को दो लोगों को टक्कर लग गयी थी। इसके बाद वह खुद घायलों श्याम कासबे और तन्मय माझी को अस्पताल ले गए। बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गयी।
अभिनेता संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने हाल ही में जन्में अपने जुड़वां बच्चों की नाभि रज्जु (अम्बिलिकल कॉर्ड) की स्टेम कोशिकाओं को भारत के पहले निजी कॉर्ड रक्त बैंक लाइफसेल में सहेज कर रख ली।
मई में शिरडी यात्रा के दौरान रितिक रोशन यह कहते हुए मीडियाकर्मियों के साथ उलझ पड़े कि मीडिया वालों ने उनकी निजता पर आक्रमण करने की कोशिश की।
इस साल इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की पहली पसंद बॉलीवुड ही रहा। वीडियो वेबसाइट यू ट्यूब पर भी बॉलीवुड ही हावी रहा। भारत में यू ट्यूब पर नवंबर माह के मध्य तक नियमित तौर पर बॉलीवुड का संगीत ही लोगों की पहली पसंद बना रहा। इस दौरान दर्शकों ने पुराने गानों से लेकर नए गानों तक में खूब दिलचस्पी दिखाई।
शाहिद कपूर और रानी मुखर्जी अभिनीत दिल बोले हड़िप्पा को 45 लाख से अधिक दर्शकों ने देखा। यह एक ऑस्ट्रेलियाई वीडियो के बाद दूसरे स्थान पर रहा। पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम का गाना तेरे लिए भी यू ट्यूब पर दर्शकों को खूब भाया। यू ट्यूब पर दबंग के गीत मुन्नी और तीस मार खां के गीत शीला की जवानी ने भी धमाल मचाया।
मलाइका अरोड़ा पर फिल्माए गए मुन्नी गीत में झंडू बाम का जिक्र है जिसे लेकर कंपनी ने खासी नाराजगी जताई। बाद में सुलह हो गई और मलाइका झंडू बाम की ब्रांड एंबैसडर बन गईं। यह गीत पाकिस्तान में खूब हिट हुआ और वहां मुन्नी नाम की महिलाओं की मुसीबत हो गई।
पाकिस्तान में मुन्नी एक लोकप्रिय नाम है और कमोबेश सभी को लगता है कि काश यह गीत कभी नहीं लिखा गया होता और अगर लिखा गया तो इस कदर लोकप्रिय नहीं होता।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल




ई-मेल
